First Episode of 7 RCR Host by Chetan Bhagat
7 RCR The Show of Chetan Bhagat
Saturday, January 18, 2014
मशहूर लेखक Chetan Bhagat के साथ आज रात 10 बजे जरूर देखिएगा एबीपी न्यूज़ का नया शो 7-RCR First Episod
टीवी इतिहास के सबसे बड़े शो 'प्रधानमंत्री' की जबरदस्त
कामयाबी के बाद अब एबीपी न्यूज़ अपने नए Show7-RCR के साथ अपने दर्शकों से
रू-ब-रू होने जा रहा है.
एबीपी न्यूज का यह शो हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे दिखाया जाएगा. शो का First Episod आज पेश किया जाएगा.
इस
शो के होस्ट होंगे मशहूर अंग्रेजी के लेखक Chetan Bhagat. प्रधानमंत्री के
निवास 7-RCR के कौन-कौन दावेदार हैं, उनकी निजी जिंदगी कैसी है और कैसे
शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर. ये सब आप जानेंगे एबीपी न्यूज ने नए शो 7RCR
में.
पहली बार कैमरे का
सामना करने वाले लेखक, वक्ता, कालम्निस्ट का कहना है कि इस शो की खास बात
यह है कि इस शो में उनकी रुचि की दो चीजें हैं एक राजनीति और दूसरी कहानी
कहना.
उनका कहना है कि शो
में 7-RCR की दौड़ में शामिल लोगों की सच्ची कहानियां बयान की जाएंगी,
लेकिन उन कहानियों को बताने के लिए एक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा.
चेतन भगत ने कहा कि 7-RCR एक डॉक्यू-ड्रामा सीरीज़ है. इस में लोकसभा चुनाव से जुड़े फैक्ट भी बयान किए जाएंगे.
Chetan Bhagat ने मीडिया से कहा, "राजनीति के लिए 2014 एक बड़ा साल है. प्रधानमंत्री
(जिसे शेखर गुप्ता ने होस्ट किया है) शो के बाद मैं इस शो को करने को लेकर
बहुत उत्साहित हूं. हमें उम्मीद है कि युवा इस शो से जुड़ेंगे और खासकर वे
जो मुझे फॉलो करते हैं."
एबीपी
न्यूज़ के ग्रुप एडिटर शाज़ी जमां ने कहा कि शो जीवन की वास्तविक घटनाओं
और तथ्यों पर आधारित होंगी, लेकिन इसमें सिनेमाई तकनीक का उपयोग किया
जाएगा.
शाज़ी ने कहा, " शो बनाने में न्जूज़ चैनल के मकसद और मंशा के दायरे का ख्याल करते हुए सभी सिनेमाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है."
Chetan Bhagat को उम्मीद है कि यह शो भी प्रधानमंत्री की तरह हिट साबित होगा.
Subscribe to:
Posts (Atom)
